इंदौर शहर ने आज जो अनुभव किया, वह केवल एक नई मेट्रो सेवा की शुरुआत नहीं थी, बल्कि यह इंदौर की आत्मा को छूता हुआ क्षण था। Indore Metro का यह पहला सफर महिलाओं के लिए समर्पित रहा और यही पहल दर्शाती है कि शहर अब सिर्फ भौतिक रूप से नहीं, सामाजिक सोच में भी आगे बढ़ रहा है।
इस शुभ अवसर पर महिलाओं ने ना केवल मेट्रो की सवारी की, बल्कि इसे एक उत्सव का रूप दे दिया। शैलजा और अन्य महिलाओं ने 12 ज्योतिर्लिंग बनाकर अपने साथ लाए, जो एक धार्मिक आस्था का प्रतीक तो था ही, साथ ही यह उनके उत्साह और संकल्प का भी प्रमाण था। उन्होंने कहा – “हमारे लिए यह मेट्रो नहीं, एक आध्यात्मिक यात्रा है। हम भगवान शिव को साथ लेकर चले हैं, और Indore Metro में भी उनकी उपस्थिति को महसूस कर रहे हैं।”
हर तरफ सिर्फ हर्षोल्लास का माहौल था। कुछ महिलाएं भजन गा रही थीं, कुछ मेट्रो के अंदर सजावट कर रही थीं। व्हीलचेयर पर बैठी पूजा शर्मा का आना तो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया। पूजा कहती हैं – “मुझे बचपन से ही दिव्यांगता है लेकिन आज खुद को सबसे मजबूत महसूस कर रही हूं। Indore Metro में बैठकर मुझे लगा जैसे मैं शहर के साथ उड़ रही हूं।”
स्पोर्ट्स टीचर शिवानी पवार ने इस दिन को समाज में हो रहे बदलाव का संकेत बताया। उन्होंने कहा – “पहले महिलाएं ऐसी पहल से दूर रहती थीं, लेकिन अब वे हर फ्रंट पर आगे हैं। ये एक नई सोच का परिणाम है। अब महिला केवल परिवार की जिम्मेदारी नहीं संभाल रही, बल्कि Indore Metro जैसे विकास में भागीदार बन रही है।”
विजयनगर पार्षद पूजा पाटीदार ने मेट्रो को इंदौर के सुनियोजित विकास की दिशा में अगला बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा – “पहले टेम्पो, फिर बसें, अब Indore Metro – शहर का सफर बदल रहा है। आने वाले समय में लोग ट्रैफिक की भीड़ से मुक्त होकर समय पर अपने स्थान तक पहुंच पाएंगे।”
आज का दिन इंदौर के इतिहास में दर्ज हो चुका है। Indore Metro की पहली यात्रा से सिर्फ दूरी कम नहीं हुई, दिलों की दूरियां भी सिमटी हैं। और सबसे अहम बात – महिलाओं को दिया गया यह सम्मान उनके आत्मसम्मान को एक नई ऊंचाई पर ले गया है।
Also Read
जब Indore Metro बनी उम्मीदों की रफ्तार
इंदौर में मेट्रो की शुरुआत, पहले दिन महिलाओं को मिला सफर, एक सप्ताह तक मुफ्त यात्रा की सौगात
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
One thought on “Indore Metro शहर की आत्मा को छूता बदलाव”